
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से सटी दादरी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक तेजपाल सिंह नागर मंगलवार को क्षेत्र की जनता को एक बड़ा तोहफा देने वाले है। मंगलवार को दादरी विधायक द्वारा 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम 5 दिसंबर को आनंदपुर स्थित जेएम पब्लिक स्कूल में प्रात: 10 बजे किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बतौर अति विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री तथा जिला प्रभारी कुंवर बृजेश सिंह, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा तथा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के आयोजक तथा दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने चेतना मंच को बताया कि कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी तथा दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी भी मौजूद रहेंगे।
विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि दादरी जारचा मार्ग से वीरपुर, खंडेरा, जीटी रोड, कोट का पुल से नहर पटरी पर चक्रपुर, कैमराला तथा मडैया चक्रसेनपुर तक 23 करोड़ की लागत से मार्ग का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। वहीं फूलपुर, नई बस्ती बील तथा रामगढ़ होते हुए अजायबपुर रेलवे स्टेशन तक 12 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराया जाएगा।
अपरिहार्य कारणों से नोएडा पंजाबी एकता समिति की कार्यकारणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। समिति के चेयरमैन संजीव पुरी तथा वरिष्ठï उपाध्यक्ष एसपी कालरा ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए चेयरमैन संजीव पुरी ने बताया कि शीघ्र ही नई कार्यकारणी गठित की जाएगी। अचानक कार्यकारणी भंग करने तथा इस्तीफा देने के सवाल पर श्री पुरी बचते नजर आये।
उधर समिति के सूत्रों की माने तो क्लब की कुछ पदाधिकारी अनुशासन का लगातार उल्लंघन कर रहे थे। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कुछ पदाधिकारियों ने समिति के मूल उद्देश्य को पलिता लगाते हुए समिति को एक क्लब कल्चर तक सीमित कर दिया था। आये दिन पार्टी तथा शराब का खुलेआम सेवन करने को भी तत्काल प्रभाव से समिति की कार्यकारणी भंग करने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।