विज्ञापन
रात करीब 9 बजे जब वह ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी सामने से नहीं बल्कि रॉन्ग साइड से आई कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड ड्राइविंग का एक और खतरनाक मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर दनकौर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पीड़ित द्वारा बताए गए वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए तलाश और जांच तेज कर रही है।
ग्राम दयानतपुर निवासी राकेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 जनवरी को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वह ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी सामने से नहीं बल्कि रॉन्ग साइड से आई कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राकेश सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
पीड़ित के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद कार चालक घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया। चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि राकेश सिंह के दाहिने पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है और उनका उपचार जारी है। थाना दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के मार्गों और संभावित सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी मामले की जांच में जुटी है। Greater Noida News
विज्ञापन