
Greater Noida : यूपी के ग्रेटर नोएडा में शारदा अस्पताल के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव लटा मिला है। इतनी चहल पहल वाले क्षेत्र में पेड़ पर शव लटका हुआ देखकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में तमाशबीन भी जमा हो गए। इस घटना को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस ने छानबीन करके मरने वाले युवक की शिनाख्त कर ली है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल के आसपास कई पेड़ लगे हुए हैं। उन्हीं पेड़ों में से एक पेड़ पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में नोएडा पुलिस कमिश्नरी की मीडिया सेल ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रान्तर्गत जसवीर उर्फ कल्लू उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम अजीजपुर थाना जरीफनगर जिला सम्भल जो वर्तमान में सूरजपुर क्षेत्र में अपने बहनोई के साथ रहता था।
मृतक जसवीर का शव शारदा हॉस्पिटल के सामने पेड से लटके मिलने की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहॅुचकर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगो से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक छोला-कुल्चा की ठेली लगाता था तथा नशा करने का आदि था। परिजन मौके पर है, अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Read More - Seema Haidar : सीमा- सचिन पर बन रही है फिल्म, ऑडिशन क्लिप आया सामनेयहां यह तथ्य विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला था। उस युवक की पहचान लखीमपुर खीरी के रहने वाले रामकुमार के पुत्र 22 वर्षीय नीरज के रुम में हुई थी। पुलिस का मत है कि उस युवक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। दो दिन में एक ही शहर में दो युवकों के पेड़ पर लटके मिले शव क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि इन युवकों क्यों करनी पड़ी। कहीं दोनों घटनाओं के पीछे साजिश तो नहीं है ? Greater Noida