
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज वन में निवासी द्वारा पिछले 40 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके अब समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर सभी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज बंद सोसायटी के निवासियों द्वारा सोसायटी के गेट पर तंबू लगाकर पिछले 40 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दिया जा रहा था। सोसायटी के निवासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विधायक तेजपाल नागर, बिल्डर और एनपीसीएल के अधिकारियों ने बैठक करके समाधान किया गया। कल निवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किये जा रहे स्थल पर पहुंचकर एसीपी, थानाध्यक्ष अनिल और जनप्रतिनिधि दीपक द्वारा समाप्ति की घोषणा करी गई।
सोसायटी के निवासियों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के दफ्तर में विधायक तेजपाल नागर, ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव, एसीपी पांडे, एनपीसीएल अधिकारी और निवासियों के बीच लगभग 4 घंटे मीटिंग चली। जिसके बाद निवासियों की मांगों को समय अनुसार पूर्ण कराने की सहमति बनी। साथ ही प्राधिकरण द्वारा एक टीम गठित की जाएगी जो समय-समय पर सोसायटी में जाकर किए जा रहे कार्य का निरीक्षण करेगी। Greater Noida West