
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में सोमवार को किसान सभा का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत किसान सभा का झंडा फहराकर देशभर के आंदोलनों में शहीद किसानों को एवं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। किसानों द्वारा देश भक्ति और इंकलाब के नारे लगाए। किसान सभा की 22 गांवो की कमेटियों के साढे 450 प्रतिनिधियों ने अपनी जिला कमेटी का चुनाव संपन्न किया।
यह सम्मेलन ग्रेटर नोएडा के ग्राम ईटेडा में डिवाइन फॉर्म हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान चुनाव संपन्न कर जिला सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए अध्यक्ष मंडल का चुनाव किया गया। अध्यक्ष मंडल में कामरेड मुफ्ती हैदर, बाबा संतराम, कामरेड कुवर पाल को मिलाकर सम्मेलन का अध्यक्ष मंडल चुना गया। सम्मेलन के अध्यक्ष मंडल ने सम्मेलन की अध्यक्षता की सम्मेलन के सुचारू संचालन के लिए संचालक मंडल चुना गया। संचालक मंडल में डॉक्टर रुपेश वर्मा, जगबीर नंबरदार, शिशांत भाटी का चुनाव किया गया। बीजू कृष्णन ने सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा किसानों का देश का ही नहीं अपितु पूरे विश्व का सबसे बड़ा किसान संगठन है किसान सभा की देशभर में एक करोड़ 44 लाख की सदस्यता है किसान सभा ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि किसान सभा सामूहिकता में लोकतांत्रिक मूल्यों में और बराबरी में विश्वास करती है और इसी के बल पर किसान सभा सबसे बड़ा संगठन बन पाया है। हमें भी अपने सामंती मूल्यों को छोड़कर बराबरी के मूल्य में विश्वास करना पड़ेगा तभी हमारे साथ औरतें और भूमिहीन साथी जुड़ पाएंगे और आंदोलन को मजबूत कर पाएंगे किसान सभा मजबूती से किसानों और नागरिकों के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी। जगबीर नंबरदार ने सदन के सामने किसान सभा की चुने जाने वाली कमेटी का प्रस्ताव रखा।
राजेंद्र एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन जयकरण भाटी को संरक्षक बनाया गया है। वीर सिंह नेताजी का संयोजक के पद पर चुनाव हुआ है। सुशील प्रधान कचेडा का चुनाव सहसंयोजक, डॉ रुपेश वर्मा अध्यक्ष, जगबीर नंबरदार महासचिव, यतेंद्र मैनेजर, गवरी मुखिया, अजब सिंह नेताजी, टीकम नागर, सुशील सुनपुरा, संतराम भाटी, ब्रह्म सिंह नागर, कंवरपाल सिंह मलिक, पप्पू प्रधान, जोगेंद्र प्रधान, महाराज सिंह नागर का चुनाव उपाध्यक्ष के पद पर हुआ है। सतीश यादव संदीप यादव, मुकेश खेड़ी, बिजेंद्र नागर, सुरेंद्र भाटी, सुरेंद्र यादव, निशांत रावल, जोगेंद्री, दुष्यंत, नितिन नागर, विनोद भाटी, सुंदर भाटी, अशोक भाटी का चुनाव सचिव के पद पर हुआ है। कोषाध्यक्ष के पद पर अजय पाल भाटी का चुनाव हुआ है।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रशांत भाटी, मोहित यादव, केशव रावल, अशोक आर्य, गीता भाटी, पूनम भाटी, तिलक देवी, रीना भाटी, राजेश देवी, बुधपाल यादव, डॉक्टर फकीरचंद, सुरेश यादव, निरंकार प्रधान, नितिन चौहान, मुकुल यादव, रणवीर यादव, अजय पाल, नीरज शर्मा, निशा सैनी, सुमन पाली, वंदना, बबीता, प्रेमवती रईसा, रविंद्र बैसोया, राकेश ठेकेदार और पप्पू प्रवीण त्यागी, संतोष रिंकू, तेजपाल रावल का कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुनाव हुआ है।