विज्ञापन
Greater Noida News : नागर परिवार की शादी में डीजे का बजना गांव में बड़ी नाराजगी की वजह बन गया । इसका कारण था पंजायत का कुछ समय पहले लिया गया एक फैसला

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के नवादा गांव में पंचायत ने एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया। यह पूरा मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल जिस परिवार के खिलाफ यह फैसला लिया गया उसमें एक शादी थी, इस दौरान डीजे भी बजा, बस यही विवाद कारण बना।
मीडिया की खबरों के मुताबिक गांव में रहने वाले राजीव नागर ने अपने बेटे की शादी में सोमवार 27 अप्रैल की रात डीजे बजवाया। यही उनके परिवार पर भारी पड़ गया। दरअसल दो महीने पहले पंचायत ने यह निर्णय लिया था कि शादी-समारोह में डीजे नहीं बजाया जाएगा। Greater Noida News
पंजायत में लिया गया फैसला
नागर परिवार की शादी में डीजे का बजना पंजायत के नियमों की खुल अवेहलना मानी गई। इसे गांव की एकता और सामाजिक अनुशासन के खिलाफ भी माना गया इसके बाद पंचायत बैठ गई। पंचायत में लंबे विचार विमर्श के बाद नागर परिवार के बहिष्कार का फैसला लिया गया।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बहिष्कार के इस फैसले के तहत गांव का कोई भी व्यक्ति राजीव नागर के परिजनों को अपने शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाएगा। नागर परिवार में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में गांव वाले शामिल नहीं होंगे। ढोल नगाड़ों के साथ इस फैसले की मुनादी करवाई गई है। Greater Noida News
विज्ञापन