ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के एक गाँव में उसके पति तथा ससुराल वालों ने मानवता को शर्मसार करने वाला काण्ड किया है। दरअसल एक महिला अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। पत्नी की यह बात उसके पति तथा ससुराल वालों को हजम नहीं हुुई।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के एक गाँव में उसके पति तथा ससुराल वालों ने मानवता को शर्मसार करने वाला काण्ड किया है। दरअसल एक महिला अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। पत्नी की यह बात उसके पति तथा ससुराल वालों को हजम नहीं हुुई। पति तथा ससुरालवालों ने सीधी-साधी पत्नी को पीट-पीटकर उसका बुरा हाल कर दिया है। बुरी तरह घायल अवस्था में पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो का संज्ञान लेकर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। Greater Noida News
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले में मिलेगा 75 जिलों का जायका, ग्रेटर नोएडा में आयोजन
यह सनसनीखेज मामला ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव खेड़ी-भनौता का है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खेड़ी-भनौता गाँव को शिक्षित गाँव के रूप में पहचाना जाता है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के इसी खेड़ी-भनौता गांव से एक विवाहिता के साथ बर्बर मारपीट और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि महिला ने अपने पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जान से मारने का प्रयास किया गया और बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीडि़ता के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद वे लगातार तीन दिनों तक पुलिस चौकी और थाना सूरजपुर के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें तत्काल राहत नहीं मिली। परिजनों का आरोप है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से पीडि़त महिला मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार परेशान रही। परिजनों के अनुसार विवाहिता मोनिका के शरीर पर मारपीट के कई गंभीर निशान हैं। उनका कहना है कि महिला को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। Greater Noida News
इसे भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा की पंचशील ग्रीन सोसायटी में तेज रफ्तार का कहर, पांच बच्चे घायल
पीडि़ता के मायके वालों का आरोप है कि महिला लंबे समय से अपने पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने हिंसक रवैया अपनाया और महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस पूरे मामले में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की थाना सूरजपुर पुलिस का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में तैनात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, मारपीट या उत्पीडऩ की घटना होती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में समय पर शिकायत मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करना आसान होता है। फिलहाल सूरजपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट, पीडि़ता के बयान तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News
विज्ञापन