
Greater Noida : दिल्ली दूरदर्शन (DD News) के संपादक को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। संपादक ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। संपादक ने एक व्यक्ति को नामजद भी कराया है। पुलिस नामजद की कलाश करने का प्रयास कर रही है।
आपको बता दें कि दिल्ली दूरदर्शन (DD News) में अशोक श्रीवास्तव सलाहकार संपादक हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में आरोप है कि उनके फोन पर मैसेज तथा कॉल करके जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना सूरजपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अशोक श्रीवास्ताव ने कहा कि वह 8 और 10 अगस्त की रात जब मैं अपने ऑफिस में थे, तो रात 8 से 10 बजे के बीच उनके मोबाइल नंबर 8826825888 पर धमकी भरे फोन आये। पहले दिन 7037845208 से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को सूरजपुर थाने का SHO बताकर मुझे उठाने की धमकी दी। दूसरी बार 7645064476 नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी। श्रीवास्तव दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 17645064476 नंबर से फोन करने वाले ने मेरी पूरी रेकी की थी, उसने मुझे मेरी कार का मेक, कलर और नंबर बताया और मुझे बार-बार जान से मारने की धमकी देता रहा। मैंने दोनों दिन इन नम्बरों को लिखकर यूपी और नोएडा पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट कर दिए। जिसके बाद मुझे जानकारी मिली कि पुलिस न नंबरों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
Read More - नोएडा के इस थाने के पुलिस कर्मी अब रहेंगे हर वक्त चुस्त दुरूस्त, जाने वजह Noida Newsएफआईआर में अशोक श्रीवास्ताव ने बताया है कि इस सप्ताह उनके साथ घटी सभी घटनाओं को जब उन्होंने याद करना शुरू किया तो उस आधार पर शक है कि फोन करने वाला व्यक्ति गाजियाबाद, कडकड में रहने वाला सनी नामक व्यक्ति है। जिसका फोन नंबर 8920634307 है। वह सनी को जानते नहीं हैं, लेकिन उनके घर में कार्य करने वाली घरेलू सहायक निकिता का पूर्व पति है। दरअसल, 7 अगस्त उन्हें पता चला था कि घरेलू सहायिका निकिता का पति सनी उनके घर के चक्कर लगा रहा है और आसपास रहने वाले लोगों से कुछ उल्टा सीधा बोल रहा है। यह भी पता चला ये सनी उनके घर के पास ही रहने वाले मुकेश के घर पर ड्राईवर का काम करता है। इसके बाद श्रीवास्ताव ने मुकेश को कॉल किया और उनके फोन पर ही सनी को समझाया कि वो उनके घर के चक्कर लगाना बंद कर दे। सलाहकार संपादक ने सनी पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से कार्यवाही किए जाने की मांग की है। Greater Noida