विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो माली की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित सीताराम एसआरएम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो माली की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो माली की हत्या करने के बाद आरोपी ने 4 घंटे तक दोनों के शव के पास बैठकर शराब पी और उसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना फांवड़ा, एक अवैध तमंता और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को दोहरे हत्याकांड के बाद से ही पुलिस की कई टीमें हत्यारोपी की तलाश में जुटी थीं। पुलिस को उसके क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी मेरठ निवासी अभिषेक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। Greater Noida News
पूछताछ में आरोपित ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाली रात वह मृतक इंद्र और शीशपाल के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दोनों उससे मजाक करने लगे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मजाक बिल्कुल पसंद नहीं है और शराब के नशे में वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पास में पड़े फावड़े से पहले इंद्र के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से इंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पहली हत्या के बाद आरोपी को डर था कि शीशपाल घटना की जानकारी पुलिस या अन्य लोगों को दे देगा। इसी आशंका में उसने शीशपाल के सिर पर भी फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। दोहरी हत्या को अंजाम देने के बाद भी आरोपी मौके से तुरंत नहीं भागा और चार घंटे तक दोनों शव के पास बैठकर शराब पी। Greater Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन