
Greater Noida /खुर्जा (चेतना मंच)। गौतमबुद्धनगर के सांसद डा. महेश शर्मा ने संसदीय क्षेत्र के खुर्जा विधानसभा में स्थित वाजिदपुर में बिजली विभाग के आरडीडीएस स्कीम के तहत जर्जर विद्युत तारों एवं खंभों को बदलने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद उन्होंने टी.एच.डी.सी. इंडिया लिमिटेड के (सीएसआर) फण्ड से स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं को साईकिल वितरित की। उसके उपरांत सांसद डा. महेश शर्मा ने खुर्जा विधानसभा के कई गावों कहरौला, क्योली खुर्द एवं खुर्जा जंक्शन में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत देश की मिट्टी को नमन एवं माँ भारती के वीरों का वंदन करते हुए अमृत कलश में चावल एवं मिट्टी संग्रहित की। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामवासियों को पंच प्रण की शपथ दिलायी।
Greater Noidaइसके बाद गांव ढकपुरा में फैली बीमारी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगाए कैम्प का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक विजेन्द्र खटीक, भगवानदास सिंघल एवं प्रमुख लोग सहित उपस्थित रहे। Greater Noida