
Greater Noida (चेतना मंच)। आईसीडी तिलपता करनवास स्थित एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ड्राइवर की बहन ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सहित 3 लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का शक जताते हुए थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलम सिटी जयपुर राजस्थान निवासी क्षमा सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई पंकज पेशे से ड्राइवर है। गत 25 मार्च को वह गांव से ड्राइवरी की नौकरी के लिए गाजियाबाद आया था। यहां उसकी मुलाकात सुरेंद्र केवट से हुई। सुरेंद्र ने उसे आईसीडी तिलपता करनवास में एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम पर लगवा दिया। पीडि़ता का आरोप है कि गत 22 जून को पंकज ने उसकी भाभी के खाते में 3000 रूपये डलवाए इसके बाद उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया।
परिजन उसके मोबाइल फोन पर कॉल करते रहे लेकिन वह हर बार स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने सुरेंद्र केवट और कंपनी के सुपरवाइजर विनोद को फोन कर पंकज के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कोई सही उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कंपनी मालिक गुरिंदर सिंह से भी बात की लेकिन वह भी पंकज के बारे में कोई जानकारी ना होने की बात कही। क्षमा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Read More - ग्रेटर नोएडा में सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, पिता और पुत्र की ली जान, मां गंभीर रूप से घायल Greater Noida Newsनोएडा में एसएससी की परीक्षा देने आए एक छात्र के स्कूटर की डिग्गी से चोरों ने मोबाइल फोन और सोने की दो अंगूठियां चोरी कर ली। पीडि़त ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज रिपोर्ट में अंकित सिंह पवार ने बताया कि वह 27 जुलाई को एसएससी की परीक्षा देने के लिए सेक्टर 62 स्थित आई ओ एन डिजिटल जोन आया था। उसने परीक्षा केंद्र के बाहर अपना स्कूटर खड़ा कर दिया। स्कूटर की डिग्गी में मोबाइल फोन और सोने की दो अंगूठी रखी हुई थी। परीक्षा देने के बाद वह बाहर आया। उसने स्कूटर की डिग्गी खोलकर देखा तो उसमें से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी गायब थी। पीडि़त ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है उसके पास ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। Greater Noida News