विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के एक आशिक ने बड़ा गजब कर दिया। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अपनी माशूका (महिला मित्र) के साथ कार में मौज-मस्ती करते हुए इस व्यक्ति के कारण पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। जब पूरा मामला सामने आया तो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तैनात तमाम पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी घनचक्कर बन गए।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के एक आशिक ने बड़ा गजब कर दिया। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अपनी माशूका (महिला मित्र) के साथ कार में मौज-मस्ती करते हुए इस व्यक्ति के कारण पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। जब पूरा मामला सामने आया तो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तैनात तमाम पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी घनचक्कर बन गए। ग्रेटर नोएडा के इस व्यक्ति ने कारनामा ही ऐसा किया था कि पूरे पुलिस विभाग का सिर चकरा गया। Greater Noida News
दरअसल ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित दनकौर थाने की पुलिस को अचानक एक कॉल आया। ग्रेटर नोएडा पुलिस को कॉल करने वाले ने अपना नाम शिवकुमार बताते हुए कहा कि उसकी गाड़ी गहरे पानी में डूब रही है। उसने पुलिस से कहा कि मुझे मरना नहीं है मुझे तुरन्त बचा लीजिए। कुछ महीने पहले नोएडा में युवराज नामक युवक की पानी में डूबने से हुई मौत की घटना के चलते पुलिस ने शिवकुमार के कॉल को बेहद गंभीरता से लिया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल के साथ NDRF, SDRF और गोताखोरों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद जो सच्चाई पता चली उससे पुलिस दंग रह गई। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दनकौर थाना प्रभारी मनोज सिंह चौहान के नेतृत्व में जब ग्रेटर नोएडा पुलिस टीम आपातकालीन अमले के साथ मंझावली पुल के पास पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। शिवकुमार की कार किसी गहरे पानी में नहीं डूबी थी, बल्कि रास्ता कच्चा होने के कारण सडक़ किनारे एक हल्के गड्ढे और कीचड़ में फंसी हुई थी। गाड़ी के अंदर आरोपी शिवकुमार अपनी एक महिला मित्र यानी माशूका के साथ सुरक्षित बैठा हुआ था। जांच में पता चला कि उसने बेतुकी शराब पी रखी थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शिवकुमार अपनी महिला मित्र के साथ मंझावली पुल की तरफ जाकर मौज-मस्ती कर रहा था। जब उसकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई और लाख कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकली, तो उसने दिमाग चलाया। गाड़ी को कीचड़ से आसानी से निकलवाने के शॉर्टकट उद्देश्य से उसने पुलिस को कार डूबने और खुद की जान खतरे में होने की झूठी कहानी गढक़र अधिकारियों को गुमराह कर दिया। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा पुलिस को कॉल करके घनचक्कर बनाने वाले शिवकुमार को उसका सही ठिकाना मिल गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने झूठी सूचना देने, सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करने तथा अशांति फैलाने की धाराओं में शिवकुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के व्यक्ति का सही ठिकाना जेल में ही होना चाहिए। Greater Noida News
विज्ञापन