
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शर्मनाक मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी में लगी लिफ्ट के पैनल को कुछ लोगों ने मुक्का मार कर ध्वस्त कर दिया। दबंगों के कारनामे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। लोग ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट सुपरटेक इकोविलेज वन सोसायटी में B-17 टावर में लगी लिफ्ट के पैनल पर कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में मुक्के मारे जिसकी वजह से पूरा पैनल टूटा गया। आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। जिस पर लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
निवासियों का कहना है कि लिफ्ट किसी भी हाई राइज बिल्डिंग की जान होती है। लिफ्ट के साथ छेड़छाड़ या जबरन खराब करना सोसायटी निवासियों के जान के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है। निवासियों द्वारा ऐसा कार्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। सोसाइटी में लगभग 160 परिवार रहते हैं जिनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।