
Greater Noida News : शराब बहुत ही खराब चीज है। इसे पीने के बाद अच्छा खासा इंसान भी इंसान से हैवान बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ यूपी के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कासना गांव में। यहां शराब के नशे ने शराबियों को सीधे जेल तक पहुंचा दिया है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कासना कस्बे में शनिवार को शराब पीकर दो शराबियों ने खूब उत्पात मचाया था। इतना ही नहीं शराबियों ने एक घर में घुसकर दो युवकों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। कासना थाने की पुलिस ने दोनों शराबियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम नटो की मढ़ेया निवासी भीम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका बेटा अंशु भाटी अपनी मार्केट से घर लौट रहा था। इस दौरान सफेद ब्रेजा कार चालक ने गलत तरीके से ओवरटेकिंग की। इस बात को लेकर अंशु भाटी की ब्रेजा कार युवकों से कहासुनी हो गई। युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।किसी तरह अंशु युवकों के चंगुल से भाग निकला।
Read More - शानदार खबर : एक बुढ़ी बेसहारा दादी का सहारा बनी नोएडा पुलिस, दादी ने कहा थैंक्यू वर्दीकार सवार युवक उसके पीछे घर पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। लाठी-डंडों व अवैध असलाह से लैस युवकों ने परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। झगड़ा होता देखकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इस हादसे में जितेंद्र व सतवीर को चोटे आई। भीम सिंह ने अनिल नागर उर्फ टिपलू, जीते उर्फ लाला, अरुण नागर उर्फ अन्नू वह सागरपुर सिद्धार्थ के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अनिल उर्फ टिल्लू पुत्र विकट सिंह व सागर उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News