
Greater Noida: जगत फार्म की गली नंबर 9 में आज एक मकान की तीसरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जल गया। वहीं थाना बीटा-2 क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग की दोनों घटनाओं पर काबू पाया पाया।
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आज सुबह जगत फार्म की गली नंबर 9 में सुनील कुमार के मकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तुरंत दमकल गाड़ी को रवाना किया गया। आग तीसरी मंजिल पर लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन घर में रखा सामान जल गया है।
उन्होंने बताया कि संभवत: आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। वहीं थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार से धुआं उठता देख कर चालक उसमें से बाहर निकल गया था।