
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के टेक जॉन दो स्थित वेयरहाउस से बेंगलुरु भेजे गए वनप्लस मोबाइल कंपनी के 3118 इयरबड्स चोरी हो गए। कंपनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मैसर्स युआंताई इंटरनेशनल सप्लाई चैन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि सुचरिता दास ने बताया कि उनकी कंपनी भारत में वनप्लस मोबाइल कंपनी के उत्पादों के वितरण और डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करती है। 27 जुलाई को उन्होंने 740 बॉक्स वनप्लस कंपनी के इयरबड्स वेयरहाउस से बेंगलुरु के लिए भेजे थे।
यह शिपमेंट 1 अगस्त को बेंगलुरु पहुंची। कंपनी की टीम ने शिपमेंट की जांच की तो पता चला कि 308 बॉक्स खुले हुए थे। इनबॉक्स से ईयरबड्स के 3118 पीस गायब थे। बेंगलुरु की टीम ने कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए है। थाना प्रभारी बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर चोरों कारों के शीशे तोड़कर 2 लैपटॉप, जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ट्यूलिप गौर सौंदर्य सोसायटी निवासी हिमांशु कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह 15 सितंबर को अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। पुश्ता चौक के पास उन्होंने फल खरीदने के लिए अपनी गाड़ी रोक दी। कुछ समय बाद जब फल खरीद कर अपनी गाड़ी के पास वापस आए तो उन्हें पीछे का शीशा टूटा हुआ मिला। कार में रखे लैपटॉप को चोरी कर ले गए।
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले राजेश कुमार मिश्रा ने दर्ज रिपोर्ट बताया कि 15 सितंबर को उन्होंने सेक्टर 121 से स्थित शौचालय के बाहर अपनी कर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस आए तो उन्हें कार का शीशा टूटा हुआ मिला। कार से लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों को चोरी कर ले गए। Greater Noida News