ग्रेटर नोएडा में 4 नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा ? नए रूट किन प्रमुख इलाकों को जोड़ेंगे और यात्रियों को इस विस्तार से क्या सुविधाएं मिल सकती हैं? जानिए पूरी जानकारी।
.webp?v=1791951373821)
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार किया है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है। नए मार्गों में दनकौर, बिलासपुर, यमुना सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को शामिल किया गया है। Greater Noida News
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने और जिले में बस सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से जून में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। इनमें 25 बसें ग्रेटर नोएडा, 25 यमुना क्षेत्र और 50 बसें नोएडा प्राधिकरण के तहत संचालित की जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा में पहले चरण में चार मार्गों पर बसें चलाई जा रही थीं। अब चार नए मार्ग शुरू होने के बाद रूटों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (अर्बन सर्विसेज) सन्नी यादव के मुताबिक, यात्रियों की संख्या और मार्गों की मांग का सर्वेक्षण करने के बाद यह विस्तार किया गया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में शुरू किए गए नए मार्गों से शहर के प्रमुख व्यावसायिक, शैक्षणिक और आवासीय क्षेत्रों के साथ यमुना सिटी तथा एयरपोर्ट तक पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया गया है।
रूट 1: नोएडा सेक्टर-37 से दनकौर
नोएडा सेक्टर-37 – फेज-2 – परी चौक – बिलासपुर – दनकौर टाउन
रूट 2: बॉटनिकल गार्डन से नोएडा एयरपोर्ट
बॉटनिकल गार्डन – एडवांट बिल्डिंग – परी चौक – गौर यमुना सिटी – नोएडा एयरपोर्ट
रूट 3: एडवांट बिल्डिंग से नॉलेज पार्क-2
एडवांट बिल्डिंग – नॉलेज पार्क-1 – स्वर्ण नगरी – जगत फार्म – नॉलेज पार्क-2
रूट 4: बॉटनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट
बॉटनिकल गार्डन – एडवांट बिल्डिंग – परी चौक – मिर्जापुर कट, यमुना सिटी Greater Noida News
इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ उनके संचालन और चार्जिंग की व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चार से अधिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जा चुके हैं। बसों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है, ताकि संचालन में परेशानी न हो। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के मुताबिक, सार्वजनिक परिवहन को आम लोगों के लिए सुगम और किफायती बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यात्रियों की मांग और सर्वेक्षण के आधार पर नए मार्गों की पहचान करने तथा बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। Greater Noida News
विज्ञापन