गौतमबुद्धनगर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Greater Noida News : गौतमबुद्धनगर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। Greater Noida News
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के अनुसार, मंगलवार सुबह थाना दनकौर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम सेक्टर-18 पॉकेट-5सी पार्क के पास पहुंची, जहां एक मोटरसाइकिल के पास चार संदिग्ध लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान मेहताब पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम दौला रजपुरा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दबिश शुरू कर दी है। Greater Noida News
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मेहताब के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, मेफेंटरमाइन सल्फेट और लिग्नोकेन हाइड्रोक्लोराइड के इंजेक्शन की शीशियां, चार सील पैक सिरिंज, दो चापड़, चार छुरी, चार प्लास्टिक रस्सियां और चार प्लास्टिक के कट्टे भी बरामद किए गए हैं। Greater Noida News
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 जुलाई 2026 को गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना दनकौर में मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 के तहत गौवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2019 में भी उसके खिलाफ थाना दनकौर में गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। Greater Noida News
विज्ञापन