ग्रेटर नोएडा में एक माह बाद कब्र से निकाला गया शव, जाने वजह
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:13 AM
ग्रेटर नोएडा में एक महीने पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध हालत में मृत मिले युवक की मौत की सच्चाई जानने के लिए परिजनों की मांग पर थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। एसडीएम की मौजूदगी में आज कब्र से शव को निकाला गया। Greater Noida News
बता दें कि बीते 3 सितंबर को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ग्राम अट्टा फतेहपुर निवासी शहजाद पुत्र शमशेर सिंह का शव लहू लुहान हालात में पड़ा मिला था। उस समय मामले को एक्सीडेंट का बताया गया था। परिजनों ने एक्सीडेंट में शहजाद की मौत होने की बात मानकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था।
कुछ दिन पूर्व परिजनों को आशंका हुई कि शहजाद की सडक़ दुर्घटना में मौत नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने शहजाद के कुछ जानकार लोगों पर उसकी हत्या करने का शक जाहिर करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाते हुए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। परिजनों की मांग पर आज एसडीएम की मौजूदगी में थाना दनकौर पुलिस ने कब्रिस्तान से शहजाद का शव कब्र से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। Greater Noida News