
Greater Noida (चेतना मंच)। मिक्सर प्लांट पर कार्यरत एक युवक ने बुधवार की रात थाना सूरजपुर पुलिस को अपने साथ लूट होने की सूचना दी। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर जब मामले की गहनता से जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। पुलिस अब लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात रभ नामक युवक ने खेड़ी भनौता गांव के पास कुछ बदमाशों द्वारा उससे 2 लाख 70 हजार रूपये लूटे जाने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने सौरव से पूछताछ की तो है संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया पूछताछ में सौरव बार-बार बयान बदल रहा था जिस पर उस पर संदेह गहरा गया। पूछताछ के दौरान सौरव ने कबूल किया कि उसने कंपनी के 2 लाख 70 हजार रुपये हड़पने की नीयत से लूट की झूठी सूचना दी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले का महज 2 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश हो गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को एक्स्पंज कर दिया। लूट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी सौरव मिक्सर प्लांट के कार्यालय पर कार्यरत है।
नोएडा क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मूल रूप से बिहार निवासी चंदन कुमार पुत्र मदन प्रसाद यादव सर्फाबाद गांव में किराये पर रह रहा था। वह एक आईटी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार को वह अपने कमरे में बेसुध पड़ा हुआ था। पड़ोसी उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत से मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है ।
नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल से एक 5 माह का भ्रूण नाले किनारे पड़ा मिला। चर्चा है कि किसी भी कुंवारी मां ने लोक लाज के भय से भू्रण को नाले किनारे कूड़े में फेंक दिया। पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि नाले के पास कूड़े में एक बच्चे का भू्रण पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भू्रण का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने भू्रण के बारे में आसपास जानकारी लाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि संभवत किसी कुंवारी मां ने भू्रण को कूड़े के ढेर में फेंका है। भू्रण मिलने पर भंगेल में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Greater Noida News