Greater Noida : मुद्दा विहीन है प्रदेश का विपक्ष: लोकमन प्रधान
भारत
चेतना मंच
10 Dec 2021 06:52 PM
ग्रेटर नोएडा । भाजपा नेता पंडित लोकमन प्रधान ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के बनने से लाखों युवाओं को जहां रोजगार मिलेगा वहीं लोगों को आवाजाही में भी काफी सुविधा प्रदान होगी उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के प्रयास से ही आज जेवर में एयरपोर्ट का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद से जेवर की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है।
उन्होंने कहा कि जिले के सांसद अन्य प्रदेशों के लोगों को भी जेवर जेवर एयरपोर्ट में रोजगार प्राप्त होगा उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश एवं प्रदेश में जिस तरफ से विकास की गंगा भाई है। वह स्वागत के योग्य है उन्होंने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में माफिया राज पूरी तरह से समाप्त हो गया है। आम जनता चैन की सांस ले रही है और यही बात विपक्ष को रास नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के ही प्रयास से जेवर में नेशनल एयरपोर्ट बनने का सपना साकार हुआ है।
उन्होंने क्षेत्र सांसद का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक रैली की सफलता जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। दावा किया कि 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।