ग्रेटर नोएडा में किसानों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने NPCL के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। संगठन की बैठक में भारी-भरकम बिजली बिल, किसानों पर मुकदमे, ट्यूबवेल सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने, नए बिजली कनेक्शन और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती समेत कई मुद्दे उठाए।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में किसानों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संगठन की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद एनपीसीएल (NPCL) के अधिकारियों को एक महीने का समय दिया गया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 7 नवंबर के बाद एनपीसीएल के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। Greater Noida News
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की बैठक राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की बिजली और अन्य समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने आरोप लगाया कि किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों पर कथित रूप से मुकदमे दर्ज किए जाने और भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जाने का मुद्दा उठाया। Greater Noida News
कृषक संगठन ने किसानों को ट्यूबवेल पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। साथ ही नए बिजली कनेक्शन नहीं होने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या भी बैठक में प्रमुखता से उठाई गई। Greater Noida News
किसान नेताओं के मुताबिक इन समस्याओं को लेकर एनपीसीएल (NPCL) के उपाध्यक्ष प्रवीण गोयल, सुबोध त्यागी, जीएम हरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सुशील सुनार और नीरज सिंह समेत अधिकारियों से बातचीत की गई। बैठक में संगठन की ओर से किसानों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग रखी गई। Greater Noida News
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के जिला अध्यक्ष विक्रम भाटी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को एक महीने का समय दिया गया है। संगठन अब इस अवधि में समस्याओं के निस्तारण का इंतजार करेगा। Greater Noida News
विक्रम भाटी ने कहा कि यदि एक महीने के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 7 नवंबर के बाद एनपीसीएल पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान संगठन ने संकेत दिया है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। Greater Noida News
बैठक में किसानों की समस्याओं के साथ-साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। संगठन ने कहा कि किसानों के बिजली संबंधी मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत के बावजूद यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। Greater Noida News
इस दौरान प्रताप नागर, सतपाल नागर, विजय भाटी, विक्रम नागर, अनिल नागर, आशीष नागर, ललित भाटी, प्रवीण नागर, अमित भाटी, हनी नागर, सविन भाटी, यासिन खान, महेश समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Greater Noida News
विज्ञापन