Greater Noida Farmers Protest :कड़ाके की ठण्ड में भी जारी है किसानो का धरना
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
दादरी। एनटीपीसी (NTPC)से प्रभावित 23 गांव के किसानों का धरना लगातार 59वे दिन जारी भारतीय किसान यूनियन अंबावता वह किसान उत्थान सेवा समिति के बैनर तले दादरी तहसील कार्यालय में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 8 नवंबर से जारी है। कल की अध्यक्षता परमाल भाटी श्योराजपुर ने की संचालन राकेश कुमार नरौली ने किया। जिसमें बीकेयू अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपबास ने बताया कि किसानों का लगातार धरना (Farmers Protest)जारी है। जिसमें हमारे किसानों ने और महिला शक्तियों ने ठान लिया है कि जब तक हमें समान मुआवजा और रोजगार नहीं मिल जाता जब तक हमारा धरना दादरी तहसील परिसर में लगातार जारी रहेगा जिसमें महिला शक्तियों ने दिन प्रतिदिन भजन के माध्यम से तहसील में बैठे अधिकारियों को सुनाने का काम करते हैं। जिससे हमारी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंच रही है और पहुंच सके और अगर 15 तारीख को समस्या का समाधान नहीं होता है तो किसान बहुत बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर ओम दत्त शर्मा एडवोकेट ,बीकेयू अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता,राजकुमार रूपवास,गोपाल शर्मा किसान उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नागर नरौली, धूम सिंह, देव कुमार नंबरदार ,लीलू सुरेश प्रधान तहसील संयोजक ,सुरेंद्र शंकर सिंह धर्मवीर महावीर ,सुरेंद्र रिछपालभाटी राकेश कुमार नरौली टीकम मंगी सिंह, रामपाल परमाल भाटी पवन अजीत देवेंद्र निरंजन ,परमाल विक्रम राज सिंह ,राकेश कुमार , बलवीर, महावीर नागेश राजपाल सिंह रामवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।