Greater Noida Farmers Protest :सदर तहसील का गेट बंद कर धरने पर बैठे किसान एकता संघ के कार्यकर्ता
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:11 AM
ग्रेटर नोएडा। किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी के नेतृत्व में सदर तहसील पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया रमेश कसाना ने बताया की ग्रेटर नोएडा एनपीसीएल पर बिजली की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए थे। इसी बीच धरने पर आये क्षेत्रीय किसानों ने तहसील से संबंधित समस्याओं से संगठन के पदाधिकारीओ को अवगत कराया किसानों का आरोप है।
सदर तहसील में किसानों से खतौनी के देने की एवज में 50 से 100 रूपये लिऐ जा रहे हैं जब कि खतौनी की सरकारी फीस 15 रूपये है क्षेत्रीय किसानों को लूटा जा रहा है जो सरासर गलत है और अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाए उसका परिवार वारिसान बनवाने के नाम पर तहसील में 8 से 10000 रूपये तक वसूले जाते हैं वृद्धा एवं विधवा पेंशन आदि अनेकों समस्याएं लोगों ने बताई जिनके संम्बध में सदर के तहसीलदार को एलआई यू को सूचित कर पंचायत में बुलाना चाहा तो तहसीलदार महोदय बहाने बनाने लगे इसके बाद गुस्साऐ किसान एनपीसीएल से धरना समाप्त कर अपने टैक्टरो और गाडीयो में सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंच गए और सदर तहसील के दोनों गेट बंद कर धरने पर बैठ गए सूचना मिलने पर एसडीएम सदर एसीपी बृजनंदन राय किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से किसानों के बीच जमीन पर बैठकर सुना एसडीएम सदर ने यह आश्वासन दिया कि आज के बाद सदर तहसील का कोई भी कर्मचारी किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और जो काम सही है वह तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। आगे से ऐसा शिकायत का मौका नहीं देंगे एसडीएम सदर ने पूर्ण आश्वासन क्षेत्रीय किसानों को दिया तब जाकर एसडीएम सदर व एसीपी ब्रजनंदन राय के अनुरोध पर किसानो ने अपना धरना समाप्त किया। इस मौके गीता भाटी,रमेश कसाना,सतीश कनारसी,अरबिद सैकेटरी,मनीष नागर,अजयपाल समसपुर,दुर्गेश शर्मा,अरूण खटाना, हिमाचल कसाना,उमर प्रधान,मनीष भाटी,मनवीर नागर,रवि नागर,महरवान खान सहित आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।