
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। गुरुवार को रक्षा बंधन पर्व के दिन भी किसान सड़क पर जमे रहे और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। धरना 106वें दिन भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि 10% प्लाट का मुद्दा आंदोलन की पहचान है। 10% प्लाट के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। जनप्रतिनिधि कभी भी किसानों के मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने इस सरकार के दौरान कभी भी किसानों के मुद्दों को नहीं उठाया है। किसान हमेशा अपनी लड़ाई खुद ही लड़ते आए हैं। जनप्रतिनिधियों का सरोकार केवल अपने रिश्तेदारों मित्रों की तरक्की करने तक सीमित रहा है। किसानों ने अपनी लड़ाई अपने दम पर लड़ी है। यह लड़ाई भी अपने दम पर ही लड़कर जीतेंगे।
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि 12 सितंबर को प्राधिकरण के दोनों गेट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। किसान हजारों की संख्या में गिरफ्तारी देने और जेल जाने को तैयार हैं। किसी भी कीमत पर किसान अपने हकों से समझौता नहीं कर सकते। किसान सभा के सादौपुर गांव के किसान सभा की कमेटी के अध्यक्ष निरंकार प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा लड़ाई आर पार के मकसद से शुरू की गई है।
Read Also - Big Breaking News : केंद्र सरकार ने अचानक लिया फैसला बुलाया संसद का विशेष सत्र, 18 से 22 सितंबर के बीच चलेगा सत्रउन्होंने कहा जबकि मुद्दे स्पष्ट हैं कोई नई मांग नया मुद्दा नहीं है। तय नियमों कानून समझौते के अनुसार ही मुद्दों को हल करने की मांग की जा रही है। कई महीने से आबादियों की सुनवाईयां चल रही है लेकिन आबादियों के प्रकरण अभी तक भी प्राधिकरण बोर्ड बैठक से पास नहीं किए गए हैं। ऐसे में आंदोलन को तेज करने के अलावा किसानों के पास कोई विकल्प नहीं है। किसानों ने फैसला किया है कि यदि किसानों के मुद्दे हल नहीं होंगे तो हम प्राधिकरण को भी नहीं चलने देंगे।
गुरुवार को धरने के 106वें दिन धरने की अध्यक्षता राम सिंह नागर ने की धरने का संचालन हरेंद्र खारी ने किया। रेंद्र खारी, ब्रह्मपाल सूबेदार, जगबीर नंबरदार, डॉ. जगदीश, महेंद्र नागर, भीम नागर, चतर सिंह, सुधीर रावल, केशव रावल, मोहित भाटी, लक्ष्मी नारायण, तेजपाल प्रधान घोड़ी, तिलक देवी ने संबोधित किया एवं सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे। Greater Noida News