विज्ञापन

Greater Noida Farmer Protest :ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आंदोलनकारी किसानों द्वारा महापड़ाव जारी है। आज पीड़ित किसानों द्वारा हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रैली यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पीड़ित किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों द्वारा प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। ट्रैक्टर ट्रॉली रैली में 40 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुषों से अधिक संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लगातार 34 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन क्या जा रहा है। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसी के चलते आज किसानों ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर ट्रैक्टर ट्रॉली रैली निकाली। यह ट्रैक्टर ट्रॉली रैली ऐतिहासिक ट्रैक्टर ट्रॉली रैली होगी। इस दौरान किसानों द्वारा प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रुपेश वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सभी स्तर के अधिकारियों को अपने मुद्दों से अवगत करा दिया है। एसडीएम से लेकर चेयरमैन तक सभी किसानों के मुद्दों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं। लेकिन अधिकारियों का किसानों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। ना ही कोई अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार है। प्राधिकरण के अधिकारियों के कान खोलने के लिए आज किसानों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली रैली निकाली गई।
वीर सिंह नागर ने बताया कि किसानों द्वारा रात दिन एक कर प्राधिकरण के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। लेकिन अब प्राधिकरण की मनमानी नहीं चलेगी। अब किसान अपने हक के लिए महासंग्राम करेंगे।
विज्ञापन