Greater Noida: बेटी को दामाद के कहर से बचाने गए पिता व पुत्रों को लाठी-डंडों से पीटा
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:08 AM
Greater Noida: चेतना मंच। ग्रेटर नोएडा में एक कलयुगी दामाद की करतूत सामने आई है । बुलंदशहर निवासी शहादत और उनके पुत्र हसरूद्दीन व नैन , अपनी बेटी के साथ मारपीट की सूचना पर उसकी ससुराल पहुंचे थे जहां पिता पुत्र के साथ जमकर मारपीट की गई। पीडि़त ने अपने दामाद सहित 4 लोगों के खिलाफ थाना जेवर में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम चिड़ावक थाना गुलावठी बुलंदशहर निवासी शहादत ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी नगला जहानू निवासी सलमान के साथ की थी। गत 18 अगस्त को उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। बेटी का फोन आने पर वह अपने बेटे हसरूद्दीन व नैन को लेकर नगला जाहनू पहुंचा। उसने जब अपनी बेटी के साथ हुई मारपीट का कारण पूछा तो उसके ससुराल वाले भडक़ उठे और गाली गलौज करने लगे। इस बात का विरोध करने पर उनके दामाद सलमान नईमुद्दीन, सलीम रहीमुद्दीन ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आस पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कराया। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जेवर सीएससी भेजा जहां उनके गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।