
Greater Noida : अक्सर सुना जाता है कि पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने गलत कदम उठा लिया, लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आप जरा चौंक जाएंगे, क्योंकि एक महिला ने अपने पति पर इतना जुल्क ढहाया कि बेचारे पति को जान देने जैसा कदम उठाना पड़ा। एक पत्नी पीड़ित ने अपनी पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि थाना इकोटेक-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलपुरा निवासी महताब, आवेश खान पुत्र हमीद खान के निर्माणाधीन मकान में रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि महताब और उसकी पत्नी में पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था।
महताब के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे रोजाना प्रताड़ित करती थी। जिससे परेशन होकर उसने अपने ऊपर थिनर छिडक कर आग लगा ली। जिसके तत्काल बाद मालिक आवेश खान द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा महताब को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक महताब के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।