
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव स्थित फर्नीचर मार्किट में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण लगभग आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है और आग पर काबू पा लिया गया है।
वियो 1 ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में बने एक फर्नीचर की दुकानों में भीषण आग लग गई। बुधवार की रात 9:45 पर अग्निशमन विभाग को जानकारी मिली कि तुगलपुर गांव में बने फर्नीचर की दुकानों में आग लगने की सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
तुगलपुर के फर्नीचर बाजार में लगी आग से फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है, अग्निशमन अधिकारी की मानें तो आधा दर्जन दुकानों में आग लगी है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। आग बुझाने के बाद जांच की जाएगी कि आग लगने का क्या कारण रहा और उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी प्रदीप ने बताया कि तुगलपुर के फर्नीचर बाजार से आग की सूचना मिली। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश हरदोई में भी भीषण आग लग गई। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूरवा रोड पर एक कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गोदाम बंद था, जब आग की लपटें बाहर आई तो आग का पता चला। फायर टेंडर की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।