Greater Noida Fire: सेक्टर डेल्टा 3 स्थित एनपीसीएल बिजली घर में लगी भीषण आग
Greater Noida Fire:
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
22 Jun 2023 12:10 AM
Greater Noida Fire : ग्रेटर नोएडा में बड़ी घटना होने से बाल-बाल बची है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 3 में बने बिजली घर मे अचानक लगी आग। घटना से आसपास कि लोगों में भगदड़ मच गई। आग लगने से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 2 टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने से आसमान में छाया काला धुआँ
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 3 में स्थित NPCL बिजली घर में आज अचानक करीब 15:39 बजे आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ काला धुआ छा गया। बिजली घर में लगी आग की लपटें कई कई फीट ऊंची निकल रही थी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिजली घर में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। दो फायर सर्विस यूनिट द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दो फायर सर्विस यूनिटों ने पाया आग पर काबू
फायर ब्रिगेड अधिकारी द्वारा बताया गया कि NPCL के डेल्टा 3 ग्रेटर नोएडा ऑफिस में अग्निकांड की सूचना प्राप्त हुईं, सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए 2 फायर सर्विस यूनिट रवाना हुई, आग NPCL के पावर हाउस में लगी थी। जिससे सूझ-बूझ व सावधानी के साथ पूर्ण रूप से बुझाया गया। उपरोक्त अग्निकांड में कोई जनहानि नही हुई है।