
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी 2 सोसायटी स्थित एक मार्किट में आज अचानक आग लग गई। मार्किट से आग की लपटें उठते देख लोगों में अफरा तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी 2 सोसायटी में बनी गैलेक्सी मार्किट में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। मार्किट में आग लगने की सूचना से दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
आग लगने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
[video width="320" height="580" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/04/1vOSfi2dnWM8uB20.mp4"][/video]