
Greater Noida: रविवार को टेंट की एक दुकान में आग भीषण आग लगने से 20 लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया। थाना दनकौर क्षेत्र में हुए इस हादसे में दुकान में सो रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
दनकौर कस्बे के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी जितेंद्र सिंह कस्बे में टेंट का काम करते हैं, जो सोलंकी टेंट हाउस के नाम से जाना जाता है। वह विजय पाल कसाना के मकान में किराये पर लेकर अपना टेंट का सामान रखते हैं। रविवार की तड़के करीब 3 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण टेंट का काफी सामान गद्दा और कारपेट जल गया है। इस दौरान दुकान में सो रहे कर्मचारियों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई और टेंट स्वामी तथा पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया।
संभावना जताई जा रही है कि दुकान की छत के ऊपर से जा रहे बिजली के तार के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हादसे में किसी प्रकार का जनहानि नहीं है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।