नमकीन-बिस्कुट के नीचे रखकर बेचे जा रहे थे पटाखे, दो सगे भाई गिरफ्तार
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
09 Nov 2023 09:34 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
09 Nov 2023 09:34 PM
Greater Noida (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की दुकान से भारी संख्या में पटाखे बरामद हुए हैं।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गस्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ऐच्छर गांव स्थित शर्मा मार्केट की एक दुकान पर चोरी छिपे प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताई गई दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां पटाखे नहीं मिले। पुलिस ने जब दुकान के बाहर रखें कार्टूनों की तलाशी ली तो इनमें से प्रतिबंधित पटाखे मिले। दुकानदार ने बिस्कुट, नमकीनों के पैकेट के नीचे पटाखे को छुपाया हुआ था।
एडीसीपी ने बताया कि मौके से सुनील व योगेश पुत्र रामकिशन निवासी सेक्टर ओमिक्रॉन को गिरफ्तार कर लिया गया। दुकान से लाखों रुपए के पटाखे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी की गाइड लाइन का पूरा पालन करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अवैध रूप से प्रतिबंधित पटाखे बेचने वालों के खिलाफ क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन में अवैध पटाखों के साथ कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, इसके बावजूद मुनाफा कमाने के लालच में कुछ दुकानदार चोरी छुपे पटाखे बेच रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।