
एयरपोर्ट के निर्माण में संसद की अहम भूमिका
आपको बता दें कि गौतमबुधनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा की जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री का पद संभालने के बाद डॉ. महेश शर्मा ने जेवर एयरपोर्ट के काम को तेजी से आगे बढ़ाया था। केंद्रीय स्तर पर उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही हर एक बाधा को जल्द से जल्द दूर करके उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की राह को आसान किया था। केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने सभी जरूरी मंजूरियों को जल्द से जल्द अपने स्तर से पूरा किया। साथ ही उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर जेवर एयरपोर्ट के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। सांसद डॉ महेश शर्मा के प्रयासों के बाद जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी आई और आज वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ है। Greater Noida