
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटियों के फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री न होने पर मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। फ्लैट की रजिस्ट्री न होने के विरोध में रविवार को नेफोवा के साथ मिलकर फ्लैट खरीदारों ने एकजुट होकर एक मूर्ति चौक पर प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने सरकार और प्राधिकरण के अधिकारियों की अनदेखी पर विरोध जताया है।
आरोप है कि सालों से खरीदार प्राधिकरण व बिल्डरों ने रजिस्ट्री को लेकर मांग कर रहे हैं, लेकिन न अधिकारी सुना रहे हैं और न सरकार। सैकड़ों खरीदार फ्लैट रजिस्ट्री के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आ रहा है।
रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटियों के फ्लैट खरीदारों ने रजिस्ट्री न होने के विरोध जताया। ग्रेनो वेस्ट एक मूर्ति चौक पर एकत्र होकर लोगों ने अपना विरोध दर्ज करते हुए सरकार, प्राधिकरण, बिल्डरों से अपने मालिकाना हक दिलाने के लिए मांग की। इसमें सुपरटेक इको विलेज -1, सुपरटेक इको विलेज - 2, सुपरटेक इको विलेज-3, कासा ग्रीन वन, विक्ट्री वन अमारा, पंचशील ग्रीन-1, 2, हाइनिश, स्काई गार्डन, ला रेजिडेंशिया, एसके गार्डन, एलिगेंट विले सहित कई सोसाइटी के घर खरीदार रहे है। फ्लैट खरीदार दीपांकर कुमार ने बताया कि बिल्डर को प्राधिकरण के पैसे देने में आनाकानी कर रहा है, लेकिन समस्या खरीदारों की बनी है। प्राधिकरण को पैसे न दे पाने की वजह से अधिकतर प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री अटकी है। खरीदारों ने पूरा पैसा दे दिया,फिर उसकी रजिस्ट्री रुकी हुई है। चार साल से लोग पूरा पैसा देने के बाद भी अभी तक फ्लैट अपने नाम नहीं करवा पाए है। इसके बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी लापरवाही पर अटके हुए है।
घर खरीदार मिहिर गौतम ने बताया कि हजारों घर खरीदार रजिस्ट्री को लेकर भटक रहे है। कई ऐसे परिवार है, जिन्होंने पूरा पैसे दिए हुए है। पिछले चार साल के लोगों ने ग्रेनो प्राधिकरण,प्रबंधन और शासन स्तर से फ्लैट की रजिस्ट्री करने के लिए बैठक हुई है,लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल पा रहा है।