Advertisement
Advertisement

Advertisement
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आनलाइन आर्डर किए गए भोजन के पैकेट को लेकर जब फूड डिलीवरी ब्वॉय दिए गए पते के फ्लैट पर पहुंचा तो फ्लैट का नजारा देखकर दंग रह गया। दरअसल, बुधवार को ग्रेटर नोएडा की की गौर सिटी वन एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सोसायटी के लोगों ने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, गौर सिटी की वन एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में एल-टावर के 20वें फ्लोर पर हर्ष झा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार की सुबह हर्ष ने एक फूड डिलीवरी कंपनी से खाना ऑर्डर किया था। हर्ष अधिकतर अपने घर पर खाना आर्डर करते थे। जिसकी वजह से उन्होंने गलती से अपने घर का पता डाल दिया।
जब फूड डिलीवरी ब्वॉय खाना लेकर हर्ष द्वारा दिए गए पते पर पहुंचा तो उसने फ्लैट में आग और धुआं उठते हुए देख लिया। जिसके बाद फूड डिलीवरी ब्वॉय ने तत्काल कॉल करके इस मामले की जानकारी हर्ष को दी। जिसके बाद पीड़ित ने अपने पड़ोसी अमित को फोन किया और सहायता मांगी। पड़ोसी अमित ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को जानकारी दी। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की मदद से निवासियों ने फ्लैट का दरवाजा खोला और आग पर काबू करना शुरू किया। तब तक आग ने फ्लैट में विकराल रूप धारण कर लिया था। इस हादसे में 2 कमरों में लग रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। हर्ष के घर में एक पालतू कुत्ता था। फ्लैट में आग लगने के दौरान कुत्ते की हालत खराब हो गई थी। जिसको पड़ोसियों ने इलाज के लिए पेट अस्पताल में भर्ती कराया।
इस मामले में सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि फ्लैट में लगे स्प्रिंकलर सिस्टम ने काम नहीं किया। अगर यह सिस्टम काम करते तो यह हादसा नहीं होता। इसमें मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की घोर लापरवाही सामने आई है। निवासी का कहना है कि अगर फ्लैट में लगे स्प्रिंकलर सिस्टम काम करते तो फ्लैट में रखा लाखों रुपए का सामान जलने से बच जाता।
Advertisement
Advertisement