
Greater Noida : गामा-1 आरडब्ल्यू की एक आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आम सभा में सर्वसम्मति से जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज भाटी बोड़ाकी को अध्यक्ष चुना गया।
आम सभा में सतेंद्र भाटी को महासचिव, राकेश प्रधान को कोषाध्यक्ष, विपिन सिसोदिया, डिंपल नागर, दलवीर ठाकुर, बच्ची राम रतूड़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनिल चेची को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता संतराम भाटी को एक बार फिर निर्विरोध रूप से संरक्षक घोषित किया गया। आरडब्लूए के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज भाटी ने सेक्टर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ सामंजस्य स्थापित कर सेक्टर की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। सेक्टर में व्याप्त आवारा पशु, साफ-सफाई, पार्कों के सौंदर्यीकरण व सुरक्षा व्यवस्था की समस्याओं को दूर करा कर एक बेहतर माहौल स्थापित किया जाएगा। श्री भाटी ने कहा कि सेक्टर वासियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे। सेक्टर वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर सेक्टर वासियों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज भाटी का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सीपी कसाना, आरएन शुक्ला, राजेंद्र भाटी,मनोज भाटी रामपुर, पूर्व अध्यक्ष संजय भाटी, राजू नागर, तेज सिंह नागर, एसपी शर्मा, राजेंद्र नागर, लाखन भाटी, लोकेश शर्मा, सुनील इमलिया, विनीत यादव, हरेंद्र खेड़ी,, सुनील दुजाना, तेजपाल, सुरेंद्र शर्मा प्रमोद लड़पुरा, सतपाल देवला सहित सेक्टर वासी मौजूद थे।