Greater Noida : यूपी के ग्रेटर नोएडा के दादरी ब्लॉक के ग्राम-कठेहरा में प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी में आयोजित प्रथम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम माँझी तथा प्रदेश अध्यक्ष दयाराम जाटव ने किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जितनी पढ़ाई ज़रूरी है उतना ही खेल बेहद ज़रूरी है। उन्होंने क्रांतिकारी स्वर्गीय बाबा राव उमराव सिंह भाटी के योगदान की सराहना की और कहा कि आज़ादी के समय बहादूर योद्धा की तरह उन्होंने अंगेजों के ख़िलाफ़ बिगुल फुंका था। टूर्नामेंट का पहला मैच दातावली गाँव व सोरखा (नोएडा) की टीम के बीच खेला गया। जिसमें 16रन से सोरखा टीम विजयी रही। मेन ऑफ़ दा मैच सचिन यादव रहे। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इस मौके पर देवा भाटी (ज़िला पंचायत सदस्य), सुखपाल प्रधान, श्याम ठेकेदार, राकेश प्रधान, जग्गी प्रधान, सेवा राम नेता जी, लटुर राव साहब, विजयपाल भाटी, प्रदीप भाटी बी.डी.सी, मनोज भाटी, दीवान, रिषिपाल भाटी, कुलदीप भाटी, एडवोकेट अतुल भाटी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान टीकम सिंह ने की व संचालन श्यामवीर प्रधान (कठेहरा) मैंनेज़र मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कालिज दादरी ने किया। मैच की कमेंट्री डाक्टर सुबोध भाटी ने की। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए, जिसमें ज़िलाध्यक्ष अनिल भाटी, दादरी विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट नरेश भाटी, ज़िला उपाध्यक्ष सचिन भाटी, ज़िला महासचिव गौरव भाटी, सचिव रोबिन भाटी, कोषाध्यक्ष संदीप भाटी, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष सोनिया शर्मा शामिल हैं।