
Greater Noida News : अपने एक दिवसीय नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉक्टर विकास प्रधान के ग्रेटर नोएडा स्थित चाई 4 आवास पर पहुंचे।
यहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डा. विकास के बड़े भाई स्वर्गीय जतन प्रधान की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वर्गीय जतन प्रधान ने हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार के सभी सदस्यों की हौसला अफजाई की और कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय परिवार के साथ है।
युवा नेता डा. विकास प्रधान ने घर पहुंचने पर अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि नेता जी ने कहा था कि समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। इस मौके पर जिले के सभी नेता मौजूद रहे।