
Greater Noida News (चेतना मंच)। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई एक बाइक, चोरी की स्कूटी, मोबाइल, तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मुस्तकीम, शौकीन, रिंकू व सुमित को गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, स्कूटी व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि बरामद बाइक उन्होंने गत 4 अप्रैल को एलजी गोल चक्कर के पास से लूटी थी। स्कूटी भी उन्होंने चोरी की थी। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोबाइल व वाहन लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए लुटेरों के अपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है।
थाना बिसरख पुलिस ने शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज गौर सिटी के पास से संदीप कनौजिया को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बीती रात्रि उसने पैदल जा रहे एक राहगीर से मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गया था। पकड़े गए। आरोपी ने मोबाइल लूट व छीनेती कि कई अन्य वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।