Greater Noida: सिंडिकेट बैंक से 87 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:05 PM
ग्रेटर नोएडा स्थित सिंडिकेट बैंक से 87 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने घर खरीदने के नाम पर बैंक से लोन लिया। लोन लेने के बाद आरोपी बैंक द्वारा दी गई रकम को हड़प गए और किश्तें जमा नहीं की।
Greater Noida
सिंडिकेट बैंक के रीजनल मैनेजर अरुण कुमार आर्य ने थाना बीटा-2 में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अमरजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह निवासी ई 6 जंगपुरा एक्सटेंशन नई दिल्ली, वर्तमान पता एल यू 78 पीतमपुरा थाना मौर्या एनक्लेव दिल्ली, राधे कुमार पुत्र स्वर्गीय शेखर कुमार मिश्रा निवासी सी 301 शिवालिक होम साइट सी सूरजपुर गौतमबुद्धनगर, मूल पता जिला गया बिहार व इनके एक साथी ने मकान खरीदने के नाम पर ग्रेटर नोएडा स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा से 87 लाख रुपये का लोन लिया था।
आरोपियों ने लोन की किस्त जमा नहीं की। कई बार इस संबंध में बैंक द्वारा नोटिस देकर किश्तें जमा करने को कहा गया, लेकिन आरोपियों ने कोई भी किस्त जमा नहीं की। रीजनल मैनेजर की दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना बीटा-2 पुलिस ने अमरजीत सिंह व राधे कुमार को उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।