विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अपने दोस्त की हत्या करके शव को जलाने वाले नशेड़ी युवक को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि घर से चुराए गए सोने (Gold) के कड़े युवक की हत्या का कारण बन गए।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अपने दोस्त की हत्या करके शव को जलाने वाले नशेड़ी युवक को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि घर से चुराए गए सोने (Gold) के कड़े युवक की हत्या का कारण बन गए। अपने घर से सोने के कड़े चुराकर मरने वाला युवक उन्हें बेचना चाहता था। उसके दोस्त ने कड़े बिकवाने का झांसा देकर अपने दोस्त की हत्या करके सोने के कड़े लूट लिए थे। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना कासना पुलिस को 12 जून 2026 को ग्राम चीरसी की नहर के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। शव बुरी तरह जला हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बाद में पुलिस जांच और परिजनों की मदद से मृतक की पहचान 23 वर्षीय हुजैफ पुत्र मुज्जमिल निवासी ग्राम दौला राजपुर, थाना दनकौर के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया और मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा की पुलिस टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी सर्विलांस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिनके आधार पर पुलिस ने 15 जून को आरोपी शहजाद उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश और वारदात को कबूल कर लिया है। Greater Noida News
पुलिस के अनुसार मृतक हुजैफ और आरोपी शहजाद दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों को सूखे नशे की लत थी। हुजैफ नया मोबाइल फोन खरीदना चाहता था और साथ ही एसी मैकेनिक का काम शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत थी। लेकिन नशे की आदत के कारण परिजन उसे पैसे नहीं दे रहे थे। इसी बीच उसने अपनी मां के चार सोने (पीली धातु) के कड़े चोरी कर लिए। इन कड़ों को बेचने की जानकारी उसने अपने मित्र शहजाद और अन्य साथियों को दी थी। 12 जून को शहजाद ने हुजैफ को विश्वास में लेते हुए कड़े बिकवाने का झांसा दिया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर साथ ले गया। रास्ते में दोनों ने सूखे नशे का सेवन किया। इसके बाद आरोपी सुनसान स्थान की तलाश में उसे विभिन्न जगहों पर घुमाता रहा और अंतत: ग्राम चंद्रावल के पास नहर किनारे ले गया। ग्रेटर नोएडा पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने के बाद शहजाद ने अचानक हुजैफ के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। पहले वार से घायल होकर जब हुजैफ जमीन पर गिर गया तो आरोपी ने उसके ऊपर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मृतक के पास मौजूद कड़े लेकर वहां से फरार हो गया। Greater Noida News
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को डर सताने लगा कि कहीं हुजैफ जीवित न हो। इस आशंका के चलते वह दोबारा घटनास्थल पर लौटा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर शव पर छिडक़ दिया और उसमें आग लगा दी ताकि मृतक की पहचान न हो सके। आग लगने के बाद जब ऊंची लपटें उठने लगीं तो उसे डर हुआ कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच सकते हैं। यही कारण रहा कि वह शव को नहर में फेंकने की अपनी योजना पूरी नहीं कर सका और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, मृतक के कब्जे से लूटे गए तीन पीली धातु के कड़े तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी शहजाद उर्फ बिट्टू पुत्र तरीकत, निवासी ग्राम दौला राजपुर, थाना दनकौर, उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध थाना कासना में मु0अ0सं0 121/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 238ए बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। Greater Noida News
महज तीन दिनों के भीतर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित जांच क्षमता का परिचय दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का सफल अनावरण संभव हो सका। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। Greater Noida News
विज्ञापन