Greater Noida : डिलीवरी ब्वॉय के ओटीपी मांगने पर हुआ आग-बबूला, पीट डाला
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:18 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर क्षेत्र की पैरामाउंट सोसायटी में फिलिप कार्ड का ओटीपी मांगने पर एक व्यक्ति ने डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाली-गलौज करते हुए मारपीट की
Greater Noida फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय अंकित शर्मा ने बताया कि वह 25 जून की दोपहर को पैरामाउंट में एक व्यक्ति के यहां उसके ऑर्डर की डिलीवरी करने गया था। घर पर मौजूद शिवदीप पुत्र बृजेश सिंह को उसने ऑर्डर की डिलीवरी दे दी इसके बाद जब उसने फ्लिप कार्ड ओटीपी मांगा तो उन्होंने उसे देने से मना कर दिया।
डिलीवरी ब्वॉय के साथ मार पीट की बढ़ रही घटनाएँ
अंकित शर्मा के मुताबिक कई बार ओटीपी मांगने पर भी शिवदीप ने उन्हें ओटीपी नहीं दिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर अपने घर से भगा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।