विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब धूम बिजली घर के पीछे स्थित एक पुराने फर्नीचर वेयरहाउस में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ घना धुआं इलाके में फैल गया।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब धूम बिजली घर के पीछे स्थित एक पुराने फर्नीचर वेयरहाउस में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ घना धुआं इलाके में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस भयावह घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। Greater Noida News
स्थानीय लोगों के अनुसार आग करीब रात साढ़े 12 बजे के आसपास भड़की और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। फर्नीचर और लकड़ी का सामान अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे पूरा वेयरहाउस आग की लपटों में घिर गया। कुछ ही देर में आसमान में ऊंची-ऊंची आग की लपटें और घना धुआं उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय मंदिर के पुजारी जितेंद्र गिरी के मुताबिक, आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। Greater Noida News
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग को आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने की हरसंभव कोशिश की। लगातार पानी की बौछार और समन्वित प्रयासों के बीच करीब तीन से चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को संभाले रखा। Greater Noida News
जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर रवाना कर दी गई थी। समय रहते कार्रवाई के चलते आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया और राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, वेयरहाउस में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, जबकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। Greater Noida News
विज्ञापन