
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट माध्यमिक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्रह्मा मार्केट में फास्ट फूड कॉर्नर में सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से मार्केट में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग में आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत ACE सोसाइटी के पास ब्रह्मा स्क्वायर मार्केट है। आज शाम मार्केट में फास्ट फूड कॉर्नर पर खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से मार्केट में अफरा तफरी का माहौल बन गया। फास्ट फूड कॉर्नर पूरा जलकर राख हो गया। वहीं आग की लपटें कई फीट ऊंची उठ गई। जिन्हें देखकर मार्केट में आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी।
एलपीजी सिलेंडर इतनी तेज फटा की दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। थाना बिसरख पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि ACE सोसाइटी के पास ब्रह्मा स्क्वायर मार्केट में फास्ट फूड कॉर्नर की दुकान में खाना बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई थी जिसको सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
इनपुट- अमन भाटी / Greater Noida