कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के छात्रावास में बंद पड़े कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। छात्रावास की पहली मंजिल पर स्थित कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के छात्रावास में बंद पड़े कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। छात्रावास की पहली मंजिल पर स्थित कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि जिस कमरे में आग लगी, वह बंद था और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। Greater Noida News
जानकारी के अनुसार, छात्रावास की पहली मंजिल पर स्थित यह कमरा घटना के समय बंद था। कमरे के भीतर फर्नीचर रखा हुआ था। आग लगने के बाद सामान इसकी चपेट में आ गया, जिससे कमरे से तेजी से धुआं बाहर निकलने लगा। धुआं और लपटें देखकर छात्रावास परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को कमरे तक ही सीमित रखने का प्रयास किया और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। आग दूसरे कमरों या छात्रावास के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंच सकी। Greater Noida News
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी कमरे की विद्युत वायरिंग समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। आग बुझाने के बाद कमरे में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किस वजह से लगी और इससे कितनी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। Greater Noida News
विज्ञापन