
Greater Noida: जल्दबाजी के चक्कर में लोग अपनी जिदंगी दांव पर लगा रहे हैं। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन आने के बावजूद लोग जल्दबाजी में अपने वालों के साथ गुजरते हैं। उनकी यह जल्दबाजी उनकी जिंदगी के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला दादरी क्षेत्र में रेलवे फाटक पर देखने को मिला। यहां पर रेलवे लाइन से गुजर रही मालगाडी को नजरअंदाज कर कार से फाटक पार करने की कोशिश की और यही कोशिश उनके लिए घातक साबित होते होते बच गई। मालगाड़ी की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि कार सवार लोग बाल बाल बच गए।
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि जिस रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ है ये ट्रैक एनटीपीसी के थर्मल पावर प्लांट में कोयला पहुँचाने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। आज जब एनटीपीसी की तरफ से मालगाड़ी ट्रेन, दादरी रेलवे जंक्शन की तरफ जा रही थी। उसी समय ग्राम खेड़ी की तरफ से रूपबास गोल चक्कर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्विफ्ट कार पहुंची। कार को 55 वर्षीय देशराज प्रधान चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और उनका 15 साल का बेटा सवार था।
रूपबास गोल चक्कर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक ना होने की वजह अपनी स्विफ्ट कार निकालने की कोशिश की उसी दौरान एनटीपीसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आ गये, जिससे स्विफ्ट कार के परखच्चे उड गये और तीनों घायल हो गये। तीनों को घायल अवस्था में मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर तीनों की हालत खतरे से बाहर बता रहे है।
आपको बता दें कि रेलवे द्वारा अपने विस्तार कार्यक्रम के तहत जहां रेलवे स्टेशनों की दशा सुधारी जा रही है, वहीं दूसरी ओर देशभर में मौजूद रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास बना दिए गए हैं, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन रेलवे लाइन के नीचे से होकर गुजर सके। लेकिन इसके बावजूद आज भी बहुत सारे रेलवे फाटक ऐसे है, जो मानव रहित हैं। मानव रहित रेलवे फाटक से गुजरने वाले लोग इस बात का जरा भी ध्यान नहीं रखते हैं कि क्रासिंग से पहले एक मिनट के रुक जाए और यह सुनिश्चित कर लें कि ट्रेन आ रही है या नहीं।
आपको बता दें कि मानव रहित रेलवे फाटकों पर पहले भी हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रेल विभाग की ओर से समय समय पर जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को इस बाबत जागरुक किया जाता है कि फाटक पार करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि ट्रेन आ रही है या नहीं। यदि ट्रेन आ रही है तो रेलवे फाटक को कतई भी क्रास न करें।