Greater Noida 'गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करे सरकार'
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:19 PM
Greater Noida : राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर गन्ना किसानों से मुलाकात की तथा गन्ने की लाभकारी मूल्यों को लेकर किसानों से बात की।
Greater Noida
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ने का कोई मूल्य घोषित नहीं किया है। जिस पर्ची पर गन्ना तौला जा रहा है उस पर कोई मूल्य नहीं लिखा हुआ है। ऐसे में किसान परेशान है।
मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि वह जल्द से जल्द गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करें जिससे किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था उसे पूरा करें। गन्ने का बकाया भुगतान 14 दिन के अंदर किया जाए।
इस मौके पर चौधरी हरवीर सिंह, रवि पहलवान, चौधरी तेजवीर सिंह, वीरेंद्र मलिक, देवेंद्र नेताजी, मनोज चौधरी, नीरज मुखिया, विनय चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।