
Greater Noida News : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की राज्य इकाई की ओर से यूपी की राजधानी राजधानी लखनऊ में आईआईए भवन के प्रांगण में “इंडिया फूड एक्सपो 2023" का आयोजन किया गया है। इस एक्सपो का का उद्घाटन प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नन्द प्रकाश नंदी ने किया। इस एक्सपो में IIA ग्रेटर नोएडा की ओर से लगाए गए स्टॉल की काफी सराहना की जा रही है।
शनिवार को एक्सपो के दूसरे दिन (India Food Expo 2023 Second Day) को खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों पर राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन कृषि उत्पादन आयुक्त एवं आईडीसी मनोज कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में युगांडा की ऊंचायुक्त प्रोफेसर जॉयस कीकाफंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कृषि उत्पादन आयुक्त एवं आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों द्वारा जो प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं उनके लेटर आफ कंफर्ट देने की प्रक्रिया निरंतर चल रही है और शीघ्र ही बचे हुए प्रस्तावों को भी निस्तारित कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि इस फूड एक्सपो में प्रदेशभर से आईआईए के सभी चैप्टर के उद्यमियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आईआईए ग्रेटर नोएडा से “गोगिया केमिकल, सर्वो फूड, व ट्विंटेक इंडस्ट्रीज ने आपने स्टॉल लगाए। आईआईए ग्रेटर नोएडा से चेयरमैन राकेश बंसल की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की टीम ने प्रतिभाग किया एवं सभी उद्यमियों का हौसला बढ़ाया।
दूसरे दिन आयोजित सेमिनार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि आईआईए के आव्हान पर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान बड़ी संख्या में आईआईए सदस्यों द्वारा निवेश के लिए MOU हस्ताक्षर किए हैं और लेटर आफ कंफर्ट जारी करने के लिए आवेदन दिए हैं। इन आवेदनों में अधिकतम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से संबंधित हैं जिन्हें अभी लेटर आफ कंफर्ट प्राप्त नहीं हुए हैं। केवल बरेली मंडल में ही लगभग 46 उद्यमियों के प्रस्ताव जो लगभग तीन सौ करोड़ रुपए के हैं अभी लंबित हैं। यदि लेटर आफ कंफर्ट प्राप्त हो जाते हैं तो इन लघु उद्योगों की स्थापना शीघ्र हो पाएगी।