ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में गुरुवार को एक फिटनेस जिम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ऐस सिटी के पास स्थित जिम में आग लगते ही कुछ ही देर में धुआं भर गया। इस दौरान अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने के लिए परेशान हो गए।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-1 में गुरुवार सुबह एक फिटनेस जिम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दूसरी मंजिल पर बने जिम में आग लगने के बाद कुछ ही समय में पूरा परिसर धुएं से भर गया। इस दौरान जिम की छत पर पांच लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से छत पर फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। बचाव और आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार को भी मामूली चोट आई। उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। Greater Noida News
आग की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस यूनिट के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिम दूसरी मंजिल पर होने के कारण आग बुझाने के साथ अंदर और छत पर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालना दमकल टीम की प्राथमिकता बनी। दमकल कर्मियों ने पानी की पाइप बिछाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पता चला कि पांच लोग जिम की छत पर फंसे हुए हैं। टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी पांचों लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। Greater Noida News
जिम के भीतर धुआं काफी ज्यादा भर गया था, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। धुआं बाहर निकालने और परिसर में वेंटिलेशन बेहतर करने के लिए क्रेन की सहायता से जिम के शीशे तोड़े गए। इसके बाद धुआं बाहर निकाला गया और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कार्रवाई तेज की। घटना के दौरान जिम और आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ और आसपास की स्थिति को नियंत्रित किया। Greater Noida News
आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। टीम ने लगातार पानी की बौछार कर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने और धुआं निकालने की कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार को मामूली चोट आई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। Greater Noida News
फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते जिम की छत पर फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। Greater Noida News
विज्ञापन